धर्म की कमाई - Best Educational Story || Short Story

धर्म की कमाई - Short Educational Story.

धर्म की कमाई - Best Educational Story  || Short Story


क बार गुरु नानक किसी गाँव में गये। गाँव वालों ने उनका खूब आदर सत्कार किया। गाँवके जमींदार ने यह सुना तो उसने नानक जी को निमन्त्रण दिया। उसने नानकजीके लिये अनेक सुस्वादु भोजन और मिठाइयाँ बनवायीं।

Motivational Quotes.
https://www.singafunda.in/2020/06/8-life-changing-motivational-thoughts.html


एक गरीब किसान ने भी गुरुजीके लिये श्रद्धा-भक्तिसे ज्वारकी मोटी मोटी सूखी रोटियाँ लायी। गुरुजीके सामने दोनोंका भोजन था। एक ओर जमींदार का बढ़िया पकवान, दूसरी ओर किसान की सूखी रोटियाँ। गुरुजीने किसान की रोटियाँ ले लीं और बड़े प्रेमसे उसे खाया। जमींदार क्रुद्ध हो गया। उसने इतने बढ़िया-बढ़िया पकवान और मिठाइयां कुशल रसोइयेसे बनवायीं और गुरुजीने उसका तिरस्कार कर दिया। उसने गुरुजीसे पूछा-'महाराज! आपने मेरा भोजन न ग्रहण कर इस गरीब किसान की सूखी रोटियाँ क्यों ग्रहण की। गुरुजीने जमींदारकी रोटीको दबाकर निचोड़ा तो उसमेंसे खूनकी बूंदें टपकने लगीं। लोग यह चमत्कार देखकर चकित हो गये। उसके बाद उन्होंने उस किसानकी रोटीको निचोड़ा। जनताने देखा कि उससे दूध की बूंदें टपक रही हैं।
गुरुजी बोले-'ये रक्त की बूँदें उन गरीबोंकी हैं, जिनसे जुल्म, अत्याचार, मार-पीट और बेईमानीके हिंसक प्रयोगद्वारा रुपया लूटा गया है। दूसरी ओर इस किसानने धूपमें कठोर परिश्रम और पुरुषार्थ करके पसीनेकी कमाईसे ये रूखी रोटियाँ बनायी हैं। यह न झूठ बोला, न किसीपर अत्याचार किया। इसका पैसा सत्य, न्याय और धर्मके अनुकूल है। ऐसी कमाईमें समृद्धि और लक्ष्मीका निवास है। जैसा भाव होता है, वैसी ही बुद्धि बनती है । जैसी बुद्धि होती है, वैसा ही अन्न कमाया जाता है। जैसे अन्न कमाया जाता है, वैसे ही उसमें गुण-अवगुण आ जाते हैं। इसलिये पाप की कमाई से मुक्त रहो।' यह सुनकर जमींदारको सब पुरानी बातें याद आने लगीं। जिस धनपर उसका इतना अभिमान था, वह झूठ और फरेब के द्वारा कमाया गया था। इसलिए उसका आतिथ्य अस्वीकार किया गया |

कहानी से सीखे .... 


गलत  तरीके  से कमाया धन से हम अधिक समय तक सुखी नहीं रह सकते अगर हम अपनी  मेहनत कर जो भी कुछ कमाते है उससे आपको अधिक लाभ और शांति मिलेंगी | इसलिए कभी भी किसी लालच  में न आये |   

0 Comentarios

Please do not enter any spam link in the comment box.