द रोड नॉट टेकन
(वह राह, जिसे चुना नहीं गया)

पीले जंगल में दो राहें अलग-अलग जा रही थीं, और अफ़सोस कि मुझ उन दोनों में से एक ही को चुनना था। और यात्री के तौर पर, मैं काफ़ी देर तक खड़ा रहा और मैंने एक को देखा, जितनी दूर तक मैं देख सकता था इसके झुरमुटों में मुड़ने से पहले। फिर मैंने दूसरी राह चुनी, जो उतनी ही अच्छी थी, और संभवतः इसका दावा बेहतर था, क्योंकि यहाँ घास ज्यादा थी और राहगीर कम गुज़रे थे। और उस सुबह दोनों ही राहें एक जैसी पत्तियों से ढंकी थीं, जिन पर किसी ने चलकर निशान नहीं बनाए थे। ओह, मैंने पहली राह को किसी दूसरे दिन के लिए छोड़ दिया! लेकिन यह जानते हुए कि रास्ता किस तरह आगे रास्ते खोलता जाता है, मुझे यकीन नहीं था कि मैं वहाँ कभी लौट पाऊँगा। मैं आह भरकर यह कहूँगा आज से युगों-युगों बाद; एक जंगल में दो राहें अलग-अलग जा रही थीं और मैंने - मैंने उस राह को चुना, जिस पर कम लोग यात्रा करते हैं, और इसी से सारा फ़र्क पड़ा।


0 Comentarios
Please do not enter any spam link in the comment box.